रांची : गोस्सनर कॉलेज के इंटर साइंस में एडमिशन कल से शुरू, जानें डिटेल

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित गोस्सनर कॉलेज इंटर साइंस में नामांकन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी। सुबह 9 बजे से 2 बजे तक इंटर साइंस कार्यालय में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद सीधा नामांकन लिया जा सकता है।

पहले कट ऑफ मार्क्स वाले विद्यार्थी 5 अगस्‍त तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कर नामांकन ले सकते है। यह जानकारी आईएसई की को-ऑर्डिनेटर डॉ मृदुला खेख ने दी।

डॉक्‍यूमेंट वेरिफि‍केशन के लिए विद्यार्थियों को एडमिशन फॉर्म, दसवीं के एडमिट कार्ड और मार्क्‍स सीट की फोटो कॉपी, स्‍कूल लिविंग सर्टिफिकेट और कैरिक्‍टर सर्टिफिकेट (ओरिजनल), जाति, आवासीय प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर आना है।

ये है कट ऑफ मार्क