भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने दी बड़ी खुशखबरी

झारखंड
Spread the love

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। इसकी जानकारी उन्‍होंने ट्व‍िट के माध्‍यम से लोगों को दी है। इसके लिए उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

दरअसल, साल के अंत तक गोड्डा, देवघर और आसपास के स्‍टेशनों से देश के कई हिस्‍सों की रेल सेवा शुरू होने की संभावना है। डॉ दूबे ने ट्वि‍ट कर कहा, प्रधानमंत्री जी के सपनों का क्षेत्र, गोड्डा लोकसभा में इस साल के अंत तक बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार।

१. गोड्डा से पटना

२. गोड्डा से कोलकाता

३. देवघर से कोडरमा

४. मधुपुर से दिल्ली भाया पटना

४. जसीडीह से दिल्ली भाया गिरीडीह- कोडरमा

५. देवघर से बैंगलोर