
रांची। भाजपा के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल प्रकरण में लगातार चर्चे में हैं। वे ईडी की कार्रवाई को लेकर कुछ न कुछ जानकारी देते रहते हैं। इससे सियासत में बवाल मचा हुआ है। उन्होंने एक बार फिर खलबली मचा दी है। प्रेम प्रकाश को लेकर बड़ी बात कह दी है।
ईडी ने प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर 25 मई को ही छापा मारा था। इस दौरान उनसे पूछताछ भी की गई है। अफसरों को कई अहम जानकारी भी हाथ लगे हैं। कई दस्तावेज भी मिले हैं। इस दौरान प्रेम की अकूत संपत्ति और रसूख का पता भी अफसरों को चला है। यह सूचना आ रही है कि उनसे ईडी को कई अहम जानकारी दी है।
इसे लेकर डॉ दूबे ने एक ट्विट किया है। उन्होंने लिखा है, ‘प्रेम भइया ने प्रेम पूर्वक झारखंड में चल रहे भ्रष्टाचार पर विस्फोटक खुलासा किया। पैसे, पैसे से जुड़े लत, अधिकारियों का पद के लिए सबकुछ बेच देना, दरबार, दरबारी, राजा को अंधेरे में रखकर ब्लैक मेल। लगता है कि झारखंड में माथा फट जाएगा। वैसे सूत्रों के अनुसार वे सरकारी गवाह बन रहे हैं।‘