रांची। रांची सदर प्रखंड संसाधन केंद्र में 28 फरवरी 2022 को सेवानिवृत विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें हकीमुद्दीन अंसारी (शिक्षोपाधीक्षक, कार्यालय जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची) एवं राकेश रंजन प्रसाद (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मांडर) को विदाई दी गई।
समारोह में मुख्य अतिथि रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी सह आरडीडीई, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अरविंद विजय बिलुंग ने कहा कि उक्त अधिकारी ने अपनी कार्यकुशलता से शिक्षा विभाग में मजबूत छाप छोड़ी है। इसी का नतीजा है कि बड़े समारोह में उन्हें विदाई दी जा रही है। आज के बाद अपने अमूल्य योगदान से समाज को सींचने का काम करें। यही आपसे उम्मीद है।
विशिष्ट अतिथि रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने कहा कि उनके सहयोग से हर जटिल काम को आसान कर दिया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। सदा सुखी और स्वस्थ रहें।
समारोह को डॉ शेख आसिम, चंदेश्वर प्रसाद, पूर्व बीईईओ अशोक गुप्ता, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने भी संबोधित किया। मंच संचालन बीइईओ सुदामा मिश्रा और धन्यवाद बीईइओ धीरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर बीइईओ मनोरंजन पांडे, अरुण कुमार पांडे, अनुराधा रानी, अरविंदा कुमारी, संजय कुमार एमडीएम, रोहित कुमार, फिरोज आलम, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।
समारोह के अंत में आरडीडीई अरविंद विजय बिलुंग और डीएसई कमला सिंह ने शॉल ओढ़ाकर दोनों पदाधिकारी को सम्मानित किया। सभी प्रकार के सेवानिवृत लाभ पत्र सहित विशेष उपहार, पुष्प गुच्छ दिया।