big news : लोहरदगा में भाजपा के बूथ अध्‍यक्ष की गोली मारकर हत्‍या

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्‍यक्ष रतनू महतो की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। घर में सोते वक्‍त उन्‍हें गोली मारी गई। इलाज के लिए रिम्‍स ले जाने के दौरान रास्‍ते में उनकी मौत हो गई। पार्टी ने हत्‍या की निंदा की। दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड की जीमा पंचायत के चटकपुर गांव के भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रंथु महतो गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं। घर में सोते वक्‍त उन्‍हें गोली मारी गई। उन्‍हें तत्‍काल कुड़ू अस्‍पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद रिम्‍स रेफर कर दिया गया। रिम्‍स ले जाने के दौरान रास्‍ते में उनकी मौत हो गई।

जिला भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा की। झारखंड सरकार से 24 घंटे के अंदर अभिलंब जांच कर दोषी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। आश्रित 10 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इस निर्मम घटना की पूरजोर विरोध किया।

इस घटना की कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना कुड़ू पुलिस को दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन में जुट गई है।