ईद पर रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’, देख सकते हैं यहां

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्‍म निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की निर्देशन में बनी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ ईद पर रिलीज की जाएग। फिल्‍म प्रदीप पांडे चिंटू और काजल राघवानी स्टारर है। ईद पर मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पांडेय ने दी है।

निर्माता के मुताबिक यह फैमिलियर बिगेस्ट ड्रामा वाली फिल्म है, जिसकी मेकिंग उच्च लेवल से की गई है। इसे दर्शक बेहद पसंद करेंगे। ईद का त्योहार भोजपुरी सिनेमा के लिए हमेशा से ही लक्की रहा है। इस दौरान जितने भी फिल्मे रिलीज हुई है, वह बॉक्स ऑफिस पर सफलतम रही है।

फिल्म में प्रदीप पांडेय चिन्टू, काजल राघवानी, अंजना सिंह, आकांक्षा दुबे, गोपाल राय, मनोज टाईगर, प्रकाश जैस, ऋतु पांडेय, सोनिया मिश्रा, संजय पांडेय और अन्य कलाकार नजर आएंगे। लेखक संतोष मिश्रा, गीत संगीत राजकुमार आर पाण्डेय, डीओपी फिरोज खान, संकलन पंकज साव, नृत्य पप्पू खन्ना, एक्शन प्रदीप खड़का, कला निजर शेख हैं।

फिल्म को मुंबई और गुजरात के सफलता के बाद बिहार, यूपी, नेपाल, पंजाब के सिनेमाघरों में 6 मई को रिलीज किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।