धनबाद। झारखंड के धनबाद में दहशत का खौफनाक चेहरा बन चुके अमन सिंह को धनबाद जेल से दुमका जेल शिफ्ट कर दिया गया। नीरज सिंह हत्याकांड में बीते 5 वर्षों से शूटर अमन सिंह धनबाद जेल में बंद था। इसके विरुद्ध पूरे झारखंड में 30 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं।
धनबाद में अमन सिंह के गिरोह से आम और खास सभी लोग परेशान हैं। धनबाद जेल में इसका सिक्का चलता है। डॉक्टर समीर कुमार से रंगदारी मांगने के मामले में भी धनबाद जेल से ही फोन जाने की पुष्टि एसएसपी संजीव कुमार ने की थी और संकेत दिया था कि जल्द ही अमन सिंह को धनबाद से किसी दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया जायेगा।