अपडेटः धनबाद के चिरकुंडा में अवैध खनन के दौरान धंसी खदान, 70 लोगों के फंसे होने की आशंका

झारखंड
Spread the love

धनबाद। धनबाद जिले के चिरकुंडा एरिया स्थित डुमरीजोड़ में अवैध उत्खनन के कारण बाबूडंगाल-चांच में खदान धंस गई। इस हादसे में करीब 70 लाेगों के दबे होने की आशंका है। सभी बंगाल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद दो पोकलेन मौके पर पहुंच कर दबे लोगों को निकालने में जुटी है।

बताया गया कि बीसीसीएल के अस्थायी रूप से बंद खनन क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना के संबंध में बताया गया कि सुबह करीब 8.30 बजे डुमरीजोड़ के पास सड़क धंस गई। इसके कुछ देर बाद खदान धंस गई। इस खदान के धंसते ही अवैध उत्खनन में लगे लोग इसमें फंस गए। करीब 70 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दो ऑटो में सवार लोगों के खदान में फंस होने की आशंका जतायी जा रही है।