भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मिलल बा 420’ का ट्रेलर रिलीज, यहां देखें

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। परमेश्वर फिल्म्स और ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनीं भोजपुरी फिल्म ‘सइयां मिलल बा 420’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। बहुत जल्द फिल्म भी रिलीज की जाएगी। निर्देशक अनिल कमल चौहान ने बताया कि फिल्म में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भरपूर है।

इस फिल्म के प्रमुख कलाकर प्रेम सिंह, राज सिंह राजपूत, अनूप अरोड़ा, प्रज्ञा तिवारी, नीतू मौर्या, विद्या सिंह, आरके गोस्वामी, सुधीर चंचल, बादल सिंह, योगिता शर्मा, अभिराज साह, सतीश साहनी और अन्य हैं। निर्माता अनिल कमल चौहान और शैलेन्द्र कुमार पंडित हैं। सह निर्मात्री अनिता देवी व ए3 मोशन पिक्चर्स, निर्देशक अनिल कमल चौहान हैं।

संगीतकार अभिषेक पांडेय, गीतकार पंकज प्रियदर्शी व रंजीत यादव, कहानी रंजन तिवारी, संवाद व पटकथा लेखक शमशेर सेन, डीओपी अमिताभ चंद्रा, एडिटर लक्ष्य खत्री, कोरियोग्राफर कुमार प्रीतम व राजेश शर्मा, मेक अप व हेयर जय शर्मा व पिंटू सिंह, कला निर्देशक विकास शर्मा हैं।

एसोसिएट डायरेक्टर रजनीश रंजन व मिलन मनजोषी, सहायक निर्देशक नीतीश आर यादव, पब्लिसिटी डिजाइनर सागर सिन्हा हैं। मोहन राठौड़, आलोक कुमार, अमित सिंह एम्मी, अमृता दीक्षित, नेहा राज, सत्यम सिंह निक्कू ने अपनी आवाज दी हैं। ट्रेलर प्रिया वीडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।