त्रिकूट रोप-वे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ऐसे गिरी महिला, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के त्रिकूट रोप-वे हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला नीचे गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि सोमवार को भी रेस्क्यू के दौरान हेलीकॉप्टर से गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। अबतक दुर्घटना स्थल से 46 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है। वहीं 2 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि त्रिकुट पर्वत पर रोपवे सफर के दौरान फंसे हुए सभी लोगों को दूसरे दिन सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इंडियन एयरफोर्स, इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, आईटीबीपी एवं स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन को पूर्ण किया गया। अहले सुबह से आज शेष बचे 13 लोगों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान आज 1 महिला की मृत्यु हुई है।

इसके अलावे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बचाव एवं राहत कार्य में जुटे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया है।