इसरो में यंग साइंटिस्‍ट चुने गये लोहरदगा के सौर्यम राज, डीसी ने किया सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सौर्यम राज का चयन इसरो में यंग साइंटिस्‍ट के रूप में किया है। वह शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में अध्ययनरत है। यह प्रोग्राम पूरे भारतवर्ष के युवाओं में स्पेस रिसर्च के प्रति अंतरिक्ष वैज्ञानिक के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया जाता है।

चयन प्रोग्राम में देशभर के अनेक युवा छात्र शामिल होते हैं। हालांकि पूरे भारत से मात्र 150 विद्यार्थियों का चयन होता है। प्रत्येक राज्य से 3 विद्यार्थी का चयन करना सुनिश्चित होता है। सौर्यम ने पूरे भारत में 20वां स्थान प्राप्त कि‍या है। वह झारखंड से इकलौता यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम के लिए चयनित हुआ है।

इस अवसर पर शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद और प्रधानाचार्य विपिन कुमार दास ने सौर्यम को शुभकामनाएं दी। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम में ऑल ओवर इंडिया में सौर्यम के चयन पर उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने उसे सम्मानित किया।

सौर्यम राज के पिता प्रमेंद्र सिंह और मां श्रीमती संध्या सिंह है। वे लोहरदगा के मंगल देव कॉलोनी के निवासी हैं।