अब केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर राज्‍यों पर बोला हमला

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत को लेकर गैर भाजपा शासित राज्‍यों को नसीहत दी थी। उनसे वैट घटाकर आम लोगों से राहत देने की अपील की थी। अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने इस मामले में राज्‍यों पर हमला बोला है। राज्‍यों को जिम्‍मेवारी निभाने की बात कही है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हम अभी भी महामारी से उबर नहीं पाए हैं। अभी भी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है और वैक्सीनेशन जारी है। यूक्रेन-रूस विवाद चल रहा है। तेल की कीमतें 19.56 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 130 डॉलर प्रति बैरल हो गईं हैं।

मंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर केंद्र पहले 32 रुपये का एक्साइज शुल्क लेता था। इसमें कटौती की गई है। केंद्र ने अपनी जि‍म्मेदारी ली है। राज्यों को भी जि‍म्मेदारी लेनी चाहिए। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गैर-भाजपा शासित राज्य जितना VAT लगा रहे हैं, उसका आधा VAT भाजपा शासित राज्यों में लगाया गया है। पेट्रोल की कीमतों में भाजपा और गैर-भाजपा शासित राज्यों में 15-20 रुपये का अंतर है।

जानकारी हो कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, झारखंड जैसे राज्‍यों ने पेट्रोल-डीजल में वैट की कीमत कम नहीं की है। इसकी वजह से अन्‍य राज्‍यों की तुलना में यहां इसकी कीमत अधिक है।