गुटबाज नेताओं पर बोलीं सोनिया गांधी- कांग्रेस का मजबूत होना लोकतंत्र के लिए जरूरी

देश
Spread the love

नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने कांग्रेस को भारतीय लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी संसदीय दल की बैठक में कहा कि हमारा एक बार फिर मजबूती से उभरना सिर्फ हमारे लिए ही नहीं बल्कि लोकतंत्र और समाज के लिए भी अहम है।

सोनिया गांधी ने 5 राज्यों में हार को शॉकिंग और दर्द भरा बताते हुए कहा था कि वह निजी तौर पर इसे देखेंगी। सोनिया ने कहा कि यदि जी-23 के नेताओं के सुझावों में कुछ दम होगा तो वे उन्हें स्वीकार करेंगी।