अयोध्या की मस्जिदों में धार्मिक ग्रंथ के पन्ने फाड़कर फेंकने वाले सात लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तीन मस्जिद और एक मजार पर आपत्तिजनक पोस्टर और धार्मिक ग्रंथ के पन्ने फाड़कर फेंकने वाले सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि यह शांति भंग करने की कोशिश का हिस्सा था। इसे दिल्ली में हुई सांप्रदायिक झड़प के विरोध के नाम पर किया गया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी चार बाइक पर सवार थे। मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं। सभी आरोपी अयोध्या के रहने वाले हैं।

उनके नाम हैं- महेश कुमार मिश्रा, प्रत्युश श्रीवास्तव, नितिन कुमार, दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन, बृजेश पांडे, शत्रुघ्न प्रजापति और विमल पांडे। महेश मिश्रा की अगुवाई में इन्होंने घटना को अंजाम दिया है। महेश पर पहले से भी चार मुकदमें दर्ज हैं। सभी मुकदमें सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने को लेकर हैं।