दिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर टोल में मिली राहत, अब कम देने पड़ेंगे पैसे, जानिए क्या है कारण

देश
Spread the love

नई दिल्ली। दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर आने जाने वाले हजारों वाहन चालकों को तकनीकी कारणों से कुछ दिनों के लिए टोल की दरों में राहत मिल गई है। हालांकि टोल से पूरी तरह छूट नहीं दी गई है लेकिन करीब आधी छूट मिलती रहेगी। यह छूट लंबी नहीं चलेगी, तकनीकी खामी दूर होते ही दोबारा से पूरा टोल वसूला जाएगा।

एक्‍सप्रसेवे पर पहली अप्रैल से ही टोल शुरू हुआ है। सरायकाले खां पर कुछ असमाजिक तत्वों ने ऑप्टिकल फाइबर केबल के साथ छेड़छाड़ की है। इस वजह से लगे आटोमैटिक कैमरों में तकनीकी परेशानी आ रही है। दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर ऑप्टिकल फाइबर केबल जोड़ने का काम चल रहा है। सरायकाले खां पर कुछ असमाजिक तत्वों ने ऑप्टिकल फाइबर केबल के साथ छेड़छाड़ की है। इस वजह से जगह जगह लगे आटोमैटिक कैमरों में तकनीकी परेशानी आ रही है।

दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे पर आप्टिकल फाइबर केबल जोड़ने का काम चल रहा है। जब तक ऑप्टिकल फाइबर केबल जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती है, तक मेरठ से सरायकाले खां तक टोल 155 के बजाय 85 रुपये देना होगा। अगले दो तीन दिनों तक डूंडाहेड़ा टोल केंद्र तक तय शुल्क ही काटा जाएगा। इससे आगे का टोल नहीं लिया जाएगा।

आटोमैटिक कैमरों के काम करने से इंदिरापुरम, गाजियाबाद से मेरठ आने वाले वाहनों से सरायकाले खां से एक्‍सप्रसेवे की ओर जाने वाले वाहनों का पता नहीं चल पाता है। इस वजह से करीब आधा टोल लिया जाएगा। दिल्‍ली मेरठ एक्‍सप्रेसवे अप्रैल 2021 में चालू कर दिया गया था लेकिन चिपियाना में आरओबी तैयार न होने की वजह से अभी तक टोल नहीं वसूला जा रहा था।

पहली अप्रैल से टोल वसूलना शुरू हुआ था, लेकिन केबल में फाल्‍ट की वजह से दोबारा डूंडाहेड़ा तक ही टोल वसूला जा रहा है।