प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इनकार, सुरजेवाला ने दी जानकारी

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकरा कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी है। सोनिया गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था।

खबरों के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने स्वयं ये घोषणा की है कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने इसकी कोई तात्कालिक वजह नहीं बताई है। खबरों के मुताबिक, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के अधिकार प्राप्त कार्य समूह यानी एंपावर्ड एक्शन ग्रुप में शामिल होने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इस कार्यसमूह को 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक चुनौतियों को ध्यान देने के लिए गठित किया गया है।

ख़बर है कि पार्टी ने उन्हें पार्टी को पुनर्जीवित करने पूरी आजादी के साथ काम करने की छूट नहीं दी है। रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि प्रशांत किशोर ने स्वयं कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है।