उत्तर कोयल नहर परियोजना का काम ठप, बिहार-झारखंड की हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई पर संकट

झारखंड
Spread the love

पलामू। पलामू की उत्तर कोयल नहर परियोजना का काम पिछले कुछ महीनों से बंद हो गया है। नहर परियोजना का काम बंद होने से बिहार और झारखंड की हजारों एकड़ जमीन पर सिंचाई का संकट आ गया है। दोनों राज्यों के किसान को रबी फसल के लिए भी पानी नहीं मिल पाया है।

आने वाले वक्त में खरीफ फसल के लिए भी किसानों को चिंता सताने लगी है। यह भी चर्चित मंडल डैम का हिस्सा है। वर्ष 2019-20 में उत्तर कोयल नहर परियोजना के तहत मोहम्मदगंज भीम बराज से बिहार के गया के आमस तक नहर की मरम्मत और लाइनिंग करने की योजना थी। इस पूरे कार्य को वेबकॉस नामक कंपनी को आवंटित किया गया था। मगर कंपनी ने कुछ महीने बाद ही काम को बंद कर दिया।

हुसैनाबाद के किसान गुड्डू सिंह बताते हैं कि रबी फसल के लिए भी पानी नहीं मिला था, आने वाले वक्त में खरीफ फसल पर संकट है। कई जगह नहर का गेट टूटा हुआ है। काम कब शुरू होगा, किसी को कोई जानकारी नहीं है।