Jharkhand Weather

झारखंड : कल से बदलेगा मौसम, जानें किन जिलों में क्‍या होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में शुक्रवार से मौसम बदलेगा/ असर राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में पड़ेगा। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिन राज्‍य के पूर्वी भाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। शुक्रवार से राज्‍य के पूर्वी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं।

यहां चलेगी लू

29 अप्रैल को रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

30 अप्रैल को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

इन जिलों में बारिश

30 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

1, 2 और 3 मई को गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

यहां आंधी व वज्रपात

30 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। यहां कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी।

1 और 2 मई को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबंज में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। यहां कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी।