झारखंड स्टेट स्क्वैश क्लोज्ड चैंपियनशिप की शुरुआत

खेल
Spread the love

रांची। झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट क्लोज्ड चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। रांची के अलबर्ट एक्का चौक स्थित क्रास कोर्ट में आयोजित चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक ने किया।

इस अवसर पर झारखंड स्क्वैश रैकेट संघ के महासचिव बीके मिश्रा, संयुक्त सचिव वरुण कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी, क्रास कोर्ट की ओनर श्वेता बुधिया, मुख्य कोच पुनीत पारीक, सह कोच उदय चन्द्र राय, सह कोच सुभाष गांगुली, सह कोच निलेश पाल, सह कोच सुखदेव सिंह समेत चैंपियनशिप में भाग लेने वाले बच्चे और उनके अभिभावक भी मौजूद थे।

इस चैंपियनशिप के शुभारम्भ में बॉयज अंडर-11 ग्रुप के आर्यन जालान ने विआन चौधरी को, बॉयज अंडर-11 ग्रुप के देवांश अग्रवाल ने आर्यन जालान को, मेन्स ग्रुप के सिकंदर पाण्डेय ने अरमान खान को और वीमेंस ग्रुप के वान्या सिंह ने विद्या अग्रवाल को हराया।