Jharkhand : गर्मी का कहर, सामान्‍य से 6 डिग्री तक अधिक है तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

  • जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.2 और डालटनगंज का 43.1 डिग्री सेसि दर्ज

रांची। झारखंड में गर्मी कहर ढाह रही है। कई जिले लू की चपेट में है। कुछ जिलों में कल भी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य में अगले 5 दिन तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। मौसम शुष्‍क और आसमान साफ रहेगा। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 4 अप्रैल की बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 5 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गिरिडीह जिले के कुछ भागों में लू चलने की आशंका है। इसे लेकर केंद्र ने लोगों को सतर्क भी किया है।

केंद्र के मुताबिक कई शहर में अधिकतम तापमान सामान्‍य से करीब 6 डिग्री सेल्‍स‍ियस अधिक है। बीते 24 घंटे में ही तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 4 अप्रैल को 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्‍य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह सामान्‍य से 3.4 डिग्री सेल्‍स‍ियस अधिक है। बीते 24 घंटे में यहां के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्यियस की बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां के तापमान में बीते 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।