रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट जेवियर कॉलेज के शिक्षा विभाग के ईको क्लब ‘धरामीत’ ने 30 अप्रैल, 2022 को अंतर विभागीय ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ और ‘पोस्टर निर्माण सह स्लोगन लेखन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह विश्व पृथ्वी दिवस-2022 के थीम ‘इन्वेस्ट इन आवर प्लानेट’ पर आधारित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर डॉ नाबोर लकड़ा और विशिष्ट अतिथि रेक्टर फादर डॉ अलेक्सिस एक्का थे। अतिथियों ने मानव अस्तित्व के लिए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को महत्वूपर्ण बताया।
विभागाध्यक्ष फादर डॉ फ्लोरेंस पूर्ति ने छात्रों को धरती से जुड़ने और प्रकृति से प्रेम करने का संदेशश दिया। धरामीत की संरक्षक डॉ नंदिता दास ने कहा कि लोगों को जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना ही क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। इस वर्ष से क्लब ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया द्वारा अपने प्रयासों को विस्तार दिया है।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडली में विभाग के ही प्राध्यापक, प्रोफेसर जगबंधु महतो, रुमा भट्टाचार्य, कविता टोपनो और अंकिता बासु थे। विजेताओं को प्रमाणपत्र, पदक व उपहारों से सम्मानित किया गया। मौके पर वरीय प्राध्यापिका डॉ अनुपमा भार्गव भी उपस्थित रहीं।