पश्चिमी चंपारण में मुखिया को निगरानी टीम ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

देश बिहार
Spread the love

बगहा। पश्चिमी चंपारण के बगहा-वन प्रखंड स्थित बांसगांव मंझरिया पंचायत के मुखिया को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। मुखिया ने आवास मामले में घूस मांग की मांग की थी।

इसकी शिकायत निगरानी के पास की गई थी। निगरानी की टीम ने शुक्रवार को मुखिया बृजेश राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई।