आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

04 अप्रैल, 2022

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार सम्भव है।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)

किस्मत साथ रहेगी। घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम किया है, उसका श्रेय किसी और को नहीं ले जाने दें। अधिकारी किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके खुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वह उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी धनलाभ होने वाला है। जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे थोड़ा परेशान हो सकते हैं। हालांकि समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या से घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंता को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये सुयोग्य वर मिल सकता है। कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। खूब तरक्की मिलेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरू किये गया बिजनेस लाभकारी रहेगा। जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दोस्तों का सहयोग साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे नहीं छोड़े। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। डॉक्टर नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी, जिसका फायदा जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

दिन खुशियां लेकर आया है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने की सोच रखने वालों को किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग मदद के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक सुकून का एहसास कराएंगे। रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। सरकारी ऑफिसों में फंसा काम आसानी से हो जायेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)