जादूगोड़ा में गर्मी ने ली महिला की जान, 44 डिग्री सेल्सियस तापमान

झारखंड
Spread the love

जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मुर्गागुटू गांव के सामने गर्मी के कारण एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला पैदल आ रही थी, अधिक गर्मी के कारण सड़क पर गिर गयी।

सूचना पाकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर यूसील अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। यहां बता दें कि बीते कुछ दिनों से झारखंड के कई जिलों में लू चल रही है। आज रामनवमी के दिन कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।