हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस इस दिन रहेगी रद्द

झारखंड
Spread the love

रांची। हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस कई दिन रद्द रहेगी। यह जानकारी रांची रेल मंडल ने दी है।

ट्रेन संख्या 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 30 अप्रैल, 6 मई, 7 मई, 13 मई, 14 मई, 20 मई और 21 मई, 2022 (कुल 8 ट्रिप) को हटिया से रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया (द्वि साप्ताहिक) एक्सप्रेस 1 मई, 2 मई, 8 मई, 9 मई, 15 मई, 16 मई, 22 मई और 23 मई, 2022 (कुल 8 ट्रिप) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द रहेगी।