पार्टी की उपलब्धियां जनता को बताएंगे कांग्रेस के कार्यकर्ता

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी की सरकार में पेट्रोल, डीजल सहित अन्य सामग्रियों की कीमत आसमान छूने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथों को कैसे मजबूत किया जाए, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। पार्टी की उपलब्धियों से जनता को रू-ब-रू कराएं।

जिला अध्यक्ष ओबीसी मारुति नंदन सोनी ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम का पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश कुमार पांडेय के निर्देश पर पूरे झारखंड में आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के उपस्थित होकर कार्यकर्ता ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहर राम, रमेश ठाकुर, हाकिम खलीफा, रामराज पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।