वित्त मंत्री से मिले झारखंड प्रदेश तेली समाज के मुख्य संरक्षक

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। झारखंड प्रदेश तेली समाज के मुख्य संरक्षक डॉ टी साहू ने झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्‍वर उरांव से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने तेली समाज की विभिन्‍न समस्या के निवारण और लोहरदगा के विकास कार्य पर चर्चा की।

डॉ साहू ने यहां की जन समस्‍याओं के को भी मंत्री के समक्ष रखा। उन्‍होंने बताया कि डॉ उरांव ने बातचीत में आश्वस्त किया कि‍ उनके सुझाव पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार लोहरदगा सहित पूरे राज्‍य के विकास पर ध्‍यान दे रही है। हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही है।