मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतक रूपेश पांडेय की मां उर्मिला देवी को सौंपा नियुक्ति पत्र

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रूपेश पांडे की मां उर्मिला देवी को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही पांच लाख रुपये की सहायता राशि भी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में समारोह का आयोजन कर नियुक्ति पत्र दिया।

मौके पर रूपेश के परिजन भी मौजूद थे। बता दें कि झारखंड के हजारीबाग में 6 फरवरी को आपसी विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिसमें रूपेश पांडे बुरी तरह घायल हो गये थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। इसके बाद रूपेश के गांव नयीटांड़ के आक्रोशित लोगों ने छह वाहन फूंक दिये थे।

घटना के बाद एहतियातन झारखंड में पहली बार एक साथ संवेदनशील माने जाने वाले चार जिले गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी।