देर रात लोहरदगा पथराव की घटना के घायलों से रिम्‍स में मिले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। लोहरदगा में रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना में घायल हुए लोगों से आधी रात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश मिले। इस घटना को कायराना बताया। इसकी कड़ी निंदा की। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने लोहरदगा रामनवमी जुलूस पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। प्रकाश हमले घायल लोगों से रिम्स जाकर मिले। घटना की जानकारी ली। समुचित चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए।

मौके पर उन्होंने कहा कि यह समाजविरोधी असामाजिक तत्वों के द्वारा शांतिपूर्ण जुलूस पर कायराना हमला है। पूरे प्रदेश में ऐसे अराजक तत्वों का मनोबल हेमंत सरकार में बढ़ा है।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा यह राज्य को अशांत करने की गहरी साजिश है। पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाए।