बिहार एमएलसी चुनाव परिणाम : जानिए किस प्रत्याशी ने कहां से हासिल की जीत

देश बिहार
Spread the love

पटना। अब तक आए नतीजे के मुताबिक मुजफ्फरपुर से जदयू के दिनेश सिंह जीते। वहीं पूर्णिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल ने जीत हासिल की है। वैशाली से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के भूषण राय ने जीत हासिल की है। आरा और बक्सर सीट से जदयू उम्मीदवार राधाचरण शाह ने जीत हासिल की है।

पटना सीट पर राजद के उम्मीदवार कार्तिक कुमार ने जीत हासिल की है। नालंदा से जदयू उम्मीदवार रीना यादव ने जीत दर्त की है। गोपालगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने केवल 20 वोट से जीत हासिल की है। सीवान सीट से राजद उम्मीदवार विनोद जायसवाल की जीत हुई है। नवादा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार और राजद के बागी अशोक यादव ने जीत हासिल की है।

राजद की बागी उम्मीदवार जीतीं

मधुबनी में निर्दलीय प्रत्याशी अम्बिका गुलाब यादव जीती हैं। वह राजद से बागी गोपाल यादव की पत्नी हैं।

पश्चिम चंपारण में भाजपा को झटका

पश्चिम चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका लगा। हालांकि समस्तीपुर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार तरुण कुमार ने जीत हासिल की है। पश्चिम चंपारण में राजेश राम चुनाव हार गए हैं। यहां इस सीट पर राजद के उम्मीदवार सौरभ कुमार ने जीत हासिल की है। सासाराम में भाजपा के संतोष कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। कटिहार सीट से एनडीए के अशोक अग्रवाल जीत गए हैं।

सारण से निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद राय ने जीत दर्ज की है। औरंगाबाद सीट पर एनडीए उम्मीदवार भाजपा के दिलीप सिंह ने राजद उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह को शिकस्त दी है।

पूर्वी चंपारण में राजद प्रत्याशी पिछड़े

पूर्वी चंपारण सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। राजद के उम्मीदवार बबलू देव इस सीट पर पिछड़ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार महेश्वर सिंह ने पहली वरीयता के वोटों में बढ़त बना रखी है। मुंगेर सीट से राजद के अजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है।

उधर भागलपुर बांका सीट पर जदयू उम्मीदवार विजय कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। गया से राजद के नागेन्द्र कुमार उर्फ रिंकू यादव जीते हैं। अभी देर शाम तक अन्य परिणाम आएंगे।