
समस्तीपुर। समस्तीपुर के ताजपुर में रात भर एक फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव के कारण एक दर्जन से अधिक लोग बेहोश हो गए। घटना बंगरा थाना क्षेत्र की रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला स्थित एक बर्फ फैक्ट्री की है।
वहां शनिवार की देर रात अचानक अमोनिया गैस लीक होने लगी। इससे अफरातफरी मच गई। यह क्रम पूरी रात और रविवार की सुबह भी जारी है। इससे आसपास के लोग दहशत में हैं। कई लोग घर छोड़कर भाग गए। करीब दर्जनभर लोग बेहोश हो गए।
यहां के लोग आंखों में जलन होने की शिकायत कर रहे हैं। बेहोश दो लड़कियों सिमरन और स्नेहा को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है।