प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए लगेगा अतिरिक्त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर रखते हुए प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाई गई है।

ट्रेन संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 9 अप्रैल, 2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच और सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 9 अप्रैल, 2022 को वातानुकूलित 2- टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।