अनोखे तरीके से जीत का जश्‍न मनाते दिखे केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। चार राज्यों में आये चुनाव परिणाम को लेकर पूरे देश में जश्‍न का माहौल है। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जमशेदपुर में अनोखे तरीके से जीत का जश्न मनाते दिखे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है। उत्तरप्रदेश की ऐतिहासिक विजय और गोवा, मणिपुर एवं उत्तराखंड में भाजपा की जीत यह साबित कर रहा है कि भारत का भविष्य सुरक्षित नेतृत्व के हाथों में है।यह परिणाम 21वीं सदी के लिए भी ऐतिहासिक होगा।