रांची। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मानवता का परिचय दिया। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज भी कराया। यह वाक्या झारखंड की राजधानी रांची में 17 मार्च को घटी।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री डोरंडा से लौट रहे थे। उन्हें ओवरब्रिज में दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखा। वह व्यक्ति लगभग आधे घंटे से सड़क में तड़प रहा था।
मंत्री ने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी। घायल अबु शमीम को अपने कारकेड की गाड़ी से रिम्स पहुंचाया। उन्होंने स्वयं रिम्स पहुंचकर घायल व्यक्ति का इलाज भी कराया।