दर्दनाक हादसा : झुग्गियों में आग लगने से सात लोग जिंदा जले

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां झुग्गियों में आग लगने से सात लोग जिंदा लग गये। उनकी मौत हो गई। हादसे में 60 झुग्गियां जल गई है। काफी मशक्‍कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण का पता नहीं जल पाया है।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात गोकुलपुरी इलाके में घटी। यहां के झुग्गियों में भंयकर आग लग गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। यहां स्थित 60 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई।

उत्तर पूर्व दिल्ली के एडीसीपी देवाश कुमार पांडे ने बताया कि करीब एक बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग को खबर दी। करीब 4 बजे आग पर क़ाबू पाया गया।

दिल्ली फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग काफी बड़ी थी। 7 लोगों के शव अलग-अलग जगह से मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा कि ये लोग सोते रह गए, क्योंकि आग बहुत तेजी फैली। वह निकल नहीं पाए। हादसे में 60 झुग्गियां जल गई हैं। अभी तक आग लगने की वजह नहीं पता चली है।