जॉन अब्राहम की ‘अटैक’ का ट्रेलर जारी, यहां देखें

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘अटैक’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जॉन ने ट्विटर पर अपनी फिल्म ‘अटैक’ का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘देश को बचाने के लिए यहां है भारत का पहला सुपर सोल्जर। ‘अटैक’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

‘अटैक’ का पहला भाग 1 अप्रैल, 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगा।’ इस ट्रेलर में जॉन एक ऐसे मिशन पर दिखाई दिए हैं, जिनपर देश की सुरक्षा को पुख्ता रखने की जिम्मेदारी है। फिल्म में जॉन के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह सच्ची घटना से प्रेरित काल्पनिक कहानी होगी।

फिल्म में प्रकाश राज और रत्ना पाठक शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहले यह फिल्म 28 जनवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण फिल्म की रिलीज टल गई थी। इसका निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है। फिल्म को खुद जॉन, जयंतीलाल गड़ा और अजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यहां देखें – https://youtu.be/Ma3Y-qekYos