कोरोना के खत्‍म होने को लेकर टाटा इंस्टीट्यूट के निदेशक ने किया बड़ा खुलासा

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना के मामलों की संख्‍या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसे लेकर विभिन्‍न राज्‍यों में लगे प्रतिबंधों में काफी ढील दी गई है। कई राज्‍यों में एहतियात के साथ कक्षा एक से स्‍कूल संचालन की अनुमति भी दे दी गई है। कोरोनों के मामलों में आ रही गिरावट से इसके अंत होने की बात कही गई है। इस बीच टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के निदेशक ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

केंद्र सरकार के मुताबिक भारत में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 40,559 है। सक्रिय मामलों की दर 0.09 प्रतिशत है। इलाज के बाद स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत है। बीते चौबीस घंटों में 5,185 लोग स्वस्थ हुए। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 4,24,31,513 है।

पिछले 24 घंटों में 3,614 नए मामले सामने आए। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.44 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.52 प्रतिशत है। अब तक 77.77 करोड़ जांच की जा चुकी हैं। बीते चौबीस घंटों में 8,21,122 जांच की गई।

बैंगलोर स्थित टाटा इंस्टीट्यूट फॉर जेनेटिक्स एंड सोसाइटी के निदेशक राकेश मिश्रा ने कहा कि हमें अभी भी कोरोना वायरस को उसके अंतिम स्टेज में पहुंचने का इंतज़ार करना चाहिए। भविष्य में कई सारे नए वेरिएंट पर निर्भर करता है, हमें सतर्क रहना चाहिए। हम यह नही कह सकते कि महामारी का अंत हो गया है।