देखें बसपा को कौन सी सीट पर मिली जीत, ये हैं वो दो सीटें जिनपर सिमटी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 273 सीट जीतकर एक बार फिर से सत्ता हासिल कर ली है, सपा गठबंधन को 125 सीटें प्राप्त हुई हैं। बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिली है, जबकि कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने भी दो सीटों पर कब्जा जमाया है। नतीजों के बाद यूपी में नई सरकार की गठन के लिए तैयारी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेगे।

आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज मुख्यमंत्री योगी अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन सी सीट है जिसपर बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की है, और उन दो सीटों के बारे में भी बताइएंगे जिनपर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। यूपी में बसपा ने एकमात्र बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट जीतने में सफलता पाई है। यहां से बसपा के टिकट पर उमाशंकर सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल की है।

हालांकि यह जीत भी कड़े संघर्ष में 6585 मतों से मिली है। उमाशंकर सिंह को 87345 वोट मिले। वहीं, सुभासपा के महेंद्रा 80681 मत मिले। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व बरकरार रहा।

कांग्रेस प्रत्याशी आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा के नागेश प्रताप सिंह को 14,741 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई है। आराधना मिश्रा को 84,334 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप सिंह को 69,593 मतों से ही संतोष करना पड़ा।कांग्रेस ने यहां से लगातार 12वीं जीत दर्ज की है। फरेंदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस को करीब 20 साल बाद जीत मिली है।

पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 1,087 मतों के अंतर से पराजित किया। फरेंदा विधानसभा सीट पर कभी कांग्रेस का दबदबा हुआ करता था, लेकिन वक्त के साथ यहां पार्टी का प्रभाव कम होता गया।