हजारीबाग में फिर बवाल, दो समुदाय के बीच में झड़प, तीन दुकानें फूंकी

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बार फिर बवाल हुआ। जिले के इचाक थाना क्षेत्र के इचाक बाजार दर्जी मोहल्ला में हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पत्‍थर चले। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। इसके बाद उपद्रवियों ने तीन दुकानों को फूंक दिये। आग बुझाने में एक पुलिसकर्मी झुलस गया।

घटनास्थल हजारीबाग जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर की दूर इचाक प्रखंड मुख्यालय का मुख्य बाजार है। घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हजारीबाग के सदर के एसडीओ विद्याभूषण भी घटनास्थल पर कैंप रहे हैं।

एसपी मनोज रतन चोथे के मुताबिक दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद घटना में बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। सभी चौक-चौराहों और कुछ संवेदनशील गांवों में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। उपद्रवियों की धड़-पकड़ की कोशिशें की जा रही है। एसपी ने लोगों से किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार की शाम करीब 6 बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक कुरहा गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग जुट गये। एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ देर बाद उपद्रवियों ने एक फल दुकान, एक कपड़ा दुकान और एक सब्जी दुकान को जला दिया। आग बुझाने के दौरान एक पुलिसकर्मी का हाथ झुलस गया है। यहां धारा 144 लागू कर दिया गया है।