झारखंड पार्टी ने राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। झारखंड पार्टी ने उपायुक्त के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री और राज्‍यपाल को सोमवार को लिखित आवेदन सौंपा। इसमें 1932 खतियान एवं स्थानीय भाषा लागू करने की मांग की गई।

पार्टी के लोहरदगा जिला अध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि झारखंड झारखंडियों के लिए बना है। ऐसे में बाहरी भाषा, बाहरी कानून को झारखंड के आदिवासी-मूलवासी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

युवा जिला अध्यक्ष राहुल भारती ने कहा कि झारखंड को अलग बनाने के लिए हमारे पूर्वजों ने अपना बलिदान दिया। झारखंड में रोजगार करने के उद्देश्य से आए बाहरी लोग यहां की संस्कृति, नियोजन नीति और भाषाओं से छेड़छाड़ नहीं करें।

कुडू प्रखंड अध्यक्ष पंचम बैठा ने कहा कि झारखंड में 1932 खतियान हर हाल में लागू होना चाहिए। सभी राज्यों की राजकीय भाषाओं के तरह झारखंड में भी अपनी क्षेत्रीय भाषा ही लागू होनी चाहिए। बाहरी भाषाओं को राज्य में कोई जगह नहीं देंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में महावीर सिंह, सुकरु उरांव, रविंद्र उरांव, सूरज उरांव, सुखदेव इंदवार, मनोज राम, मटरु प्रजापति, प्रमोद उरांव आदि उपस्थित थे।