Jharkhand : मंगलवार से तीन दिन चलेगी लू, ये जिले होंगे प्रभावित

झारखंड मुख्य समाचार मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार से तीन दिन लू चलेगी। इसका प्रभाव राज्‍य के कई जिलों में पड़ेगा। राज्‍य में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 मार्च की बुलेटिन में दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में कई जगह अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

ये करें उपाय

गर्मी की लहर कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य की चिंता का कारण बन सकती है। खासकर शिशु, बुजुर्ग और पुरानी बीमारि‍यों से ग्रस्‍त लोगों के लिए। उन लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की आशंका बढ़ जाती है, जो या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं।

लू के दिनों में गर्मी की जोखिम से बचें। निर्जलीकरण से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। प्यास नहीं रहने पर भी पानी पीएं। गर्मी के संपर्क में आने से बचें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें और ढकें।

कपड़े, टोपी या छतरी आदि का उपयोग कर सिर या खुद को ढंके। हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।

29 मार्च को यहां प्रभाव

गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा

30 मार्च को यहां प्रभाव

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम

31 मार्च को यहां प्रभाव

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां