Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : सोमवार से लगातार 4 दिन बारिश, इन जिलों में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड सोमवार यानी 12 फरवरी से लगातार 4 दिन बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में पड़ेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 9 फरवरी, 2024 को दी है।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

राज्‍य में अगले 23 घंटे के दौरान न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

10 से 11 को ये स्थिति

केंद्र के अनुसार 10 और 11 फरवरी को राज्‍यभर में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा।

12 फरवरी से बारिश

राज्‍य के उत्तर और निकटवर्ती भागों में 12 फरवरी को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा जिलों में देखने को मिल सकता है।

13 से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 13 और 15 फरवरी को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।