तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं की भीड़ को रौंदा, 3 की मौत

देश बिहार मुख्य समाचार
Spread the love

भभुआ। तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं की भीड़ को रौंद दिया। तीन की मौत हो गई। कई घायल हो गई। इनमें से कई की स्थिति गंभीर है। मृतक की संख्‍या बढ़ सकती है। यह घटना बिहार के भभुआ जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत टकटहिया शहीद बाबा के पास घटी।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक रविवार की सुबह करीब एक दर्जन महिलाएं मसूर काटने उत्तर प्रदेश के नीबी गांव जा रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार से बाइक ने उन्‍हें रौंदा दिया। इस घटना में तीन महिलाओं की मौत मौके पर ही हो गई। इसमें 8 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ घायल महिलाओं को चांद पीएचसी में इलाज चल रहा है तो कुछ घायल महिलाओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी चिरकुट राम की 54 वर्षीय पत्नी भागीरथी देवी बताई गई है। दूसरी महिला चांद थाना क्षेत्र के इचांव गांव निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी बताई गई है। तीसरी महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी मुराली राम की 50 वर्षीय पत्नी माया देवी बताई गई है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भभुआ एसडीएम और एसडीपीओ ने परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि मृत महिलाओं को परिजनों को सरकारी प्रवधान के तहत मुआवजा भी दिया जाएगा। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।