Election Results 2022 : पार्टी के साथ इनकी भी होगी परीक्षा

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआत में बैलेट पेपर्स की गिनती हुई। अब ईवीएम की गिनती होनी शुरू हो गई है। वोटों की गिनती को लेकर सुरक्षा जगह-जगह कड़ी कर दी गई है।

इन पांच राज्‍यों के चुनाव नतीजों के साथ पार्टी के अलावा कई अन्‍य की परीक्षा भी होनी है। शुरुआती रुझान में उत्तर प्रदेश में भाजपा, पंजाब में आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड में भाजपा, मणिपुर में भाजपा और गोवा में कांग्रेस आगे चल रही है।

जानकारी हो कि इन पांच राज्‍यों में चुनाव का अंतिम चरण में 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में मतदान हुआ था। इसके बाद एग्ज़िट पोल आने लगे थे। इस नतीजों में एग्ज़िट पोल की परीक्षा भी होगी।

एग्ज़िट पोल में लगभग हर जगह उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आने की बात कही गई थी। इसी तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड में भाजपा, मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया था। गोवा में त्रिशंकु विधानसभा होने की बात कही गई थी।