आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा शहर के ढोंढा टोली, मंगलदेव कालोनी स्थित शिव मंदिर मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार, समाज और राज्य की सुख शांति की कामना की। वैश्विक महामारी कोरोना से निवारण एवं अन्य देश में छिड़ी लड़ाई जल्द शांत होने की मन्नत बाबा भोलेनाथ से मांगी। शिव विवाह के बाद रात्रि जागरण का भी आयोजन किया गया।
बता दें कि शिव भगवान का इसी दिन माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था। श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती का श्रद्धाभक्ति के साथ पूजा अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण इसी कोरोना काल में ही किया गया है। इसके बाद से लोगों का आना जाना शुरू हुआ है। महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
शाम में बारात निकाली गई। इसमें क्षेत्र और आसपास के महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। बारात कालोनी से निकल साइडिंग बस स्टैंड होते हुए पवारगंज चौक से बाबा मठ गया। वहां से बारात की वापसी हुई।