सांप्रदायिक हिंसा में बदला बच्चों का विवाद, एक की मौत; 38 लोग जख्मी

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को बच्चों की बीच का विवाद सांप्रदायिक हिंसा में बदल गया। इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। 38 घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। बच्चों के दो समूहों के बीच मामूली झगड़े के बाद खमरिया पौड़ी गांव में ये हिंसक झड़प हुई।

संघर्ष तब शुरू हुआ, जब आदिवासी समुदाय के दो बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इस बीच दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां इकट्ठा हो गए। उग्र भीड़ ने कई बाइक में आग लगा दी और कई राउंड गोलियां भी चलीं।

पुलिस ने 17 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है और दो रायफलें बरामद की हैं। आसपास के चार जिलों की पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मारे गए राजू आदिवासी के परिवार के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।