coal_india

कोल इंडिया में बदली सैलरी बनाने की प्रक्रिया, भुगतान में देरी संभव

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में पेमेंट की प्रणाली में परिवर्तन किया गया है। इसकी वजह से पेमेंट अब हर महीने की अंतिम तारीख को होने की संभावना नहीं है। इसका नोटिस जारी किया गया है। कर्मियों से साथ देने की अपील की है।

जानकारी हो कि कोल इंडिया में कुछ दिन पहले ही ईआरपी लागू किया गया है। यह दो चरणों में लागू हुआ है। प्रबंधन के निर्देश पर कोल इंडिया और सहायक कंपनियों में पेमेंट सर्किल में समानता बनाए रखना है। इसके लिए महीने के 1 तारीख से अंतिम दिन तक उपस्थिति विवरण के आधार पर मासिक वेतन तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि वेतन की तैयारी के लिए उच्च स्तर की सटीकता की आवश्यकता होती है। इसलिए वेतन भुगतान हर महीने की 10 तारीख तक कानून के अनुसार किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी से अनुरोध किया है कि प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रबंधन का साथ दें।

जानकारी हो कि अब तक सैलरी 16 से 30 और 1 से 15 तारीख तक बनता था। कई कंपनियों में वेतन भुगतान महीने के अंतिम या पहली तारीख को हो जाता था। नई प्रणाली लागू होने के बाद वेतन भुगतान में अब देर होगी।