बड़ी खबरः संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा- झारखंड आंदोलनकारियों को नहीं मिलेगा स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा

झारखंड
Spread the love

रांची। संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने आजसू विधायक सुदेश महतो के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा कि किसी राज्य के लिए आंदोलन करनेवाले को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं मिलता है। स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा सिर्फ देश की आजादी की लड़ाई लड़नेवाले को ही प्राप्त है। इसलिए झारखंड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं दिया जा सकता।

मंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों को मानदेय दिया जा रहा है। पूर्व की सरकार में जो मानदेय था, उसमें वर्तमान सरकार ने वृद्धि की है। विधायक सुदेश महतो ने सरकार से झारखंड आंदोलनकारियों को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि आज सरकार में झारखंड आंदोलन का नेतृत्व करनेवाले दल हैं। इसके बाद भी माटी की लड़ाई लड़नेवाले को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं मिल रहा है।