‘मैनु इश्क नहीं करना’ में दिखी आयरा और अदनान की केमिस्ट्री, यहां देखें

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। दिल को छू लेने वाला एक नया म्यूजिक वीडियो ‘मैनु इश्क नहीं करना’ रिलीज हो गया है। इसमें आयरा द्विवेदी और अदनान खान नजर आ रहे हैं। गाने को अमजद नदीम आमिर ने लिखा और कंपोज किया है। मोइन साबरी ने गाया है।

जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज हुए मैनु इश्क नहीं करना को सोलमीडिया एंटरटेनमेंट्स ने प्रोड्यूस किया है। वीडियो में आयरा और अदनान एक कपल के रूप में प्यार करते हैं। यह जोड़ी कुछ मनमोहक पलों को एक साथ साझा करती है। हालांकि कुछ ऐसा होता है जो मतभेद पैदा करता है। वीडियो में दिखाया गया है कि प्यार आपको खुशी दे सकता है, लेकिन दिल टूटने का दुख भी देता है। आयरा द्विवेदी और अदनान खान की एक साथ अद्भुत केमिस्ट्री है।

म्यूजिक वीडियो को खूबसूरती से शूट किया गया है। एक्टर्स एक साथ अच्छे दिख रहे हैं, दुबई की आकर्षक लोकेशन भी शानदार है। वीडियो में गायक मोइन साबरी को भी कई बार दिखाया गया है। केआरएम एंटरटेनमेंट (रोहित पुरोहित और काशिफ हुसैन) ने इसका म्यूजिक सुपरविजन किया है।