दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा बोर्ड में मनाया गया अमृत महोत्‍सव

झारखंड
Spread the love

रांची। आजादी का 75वीं अमृत महोत्सव रांची जोन स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रातू प्रखंड की कमड़े पंचायत भवन में गुरुवार को मनाया गया। इसकी अध्‍यक्षता भारतीय मजदूर संघ के झारखंड प्रदेश अध्‍यक्ष सत्यनारायण सिंह ने की।

मुख्य अतिथि रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ थे। विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के झारखंड संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, उप श्रमायुक्‍त लव सिंह, अतिथि विशेष श्रम कल्‍याण संगठन के लेखा सलाहकार एसके पांडे, स्थानीय मुखिया श्रीमति नीलम तिर्की और दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक अमिताभ प्रकाश थे।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि भारत सरकार श्रमिकों के कल्‍याण के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसका लाभ लेने के लिए उन्‍हें आगे आना होगा। इस काम में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि बेहतर भूमिका निभा सकते हैं। वे मजदूरों को इस संबंध में जागरूक करें।